कोयला के मामले में भारत बन रहा है आत्मनिर्भर, दूसरे देशों को देगा कोयला

15 वर्ष बाद राजहरा कोलियरी का हुआ उदघाटन, खान मंत्री ने कहा
15 वर्ष बाद राजहरा कोलियरी का हुआ उदघाटन, खान मंत्री ने कहा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के पड़वा स्थित राजहरा कोलियरी का नवसंचालन का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने किया. इसके बाद खान मंत्री मुख्य स्थल पर पहुंचे और पौधरोपण किया. मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री दुबे ने कहा कि कोयला के मामले में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. यह दुनिया के दूसरे देशों को भी कोयला की आपूर्ति करेगा. उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी व कोल एनर्जी के बीच संतुलन बनाकर खनन कार्य किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि खनन के दौरान पर्यावरण व पेड़ का नुकसान होगा, इससे दोगुना पौधा लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खनन के दौरान जिन स्थलों से पेड़ पौधों की कटाई की जाती है, उसकी भरपाई के लिए पौधरोपण किया जाता है, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे. जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है. अधिक से अधिक पौधा लगाने व पेड़ों को बचाने से ही पर्यावरण का संरक्षण होगा. उन्होंने कहा कि राजहरा कोलियरी को फिर से चालू कराने में पलामू सांसद वीडी राम ने सार्थक प्रयास किया है. मंत्रालय ने सकारात्मक रूख अपनाकर इस दिशा में कारगर कदम उठाया है.कोलियरी वर्ष 2010 से बंद पड़ा था. वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जायेगा. मंत्री ने कहा कि कोयला से बिजली उत्पादन किया जाता है. वर्ष 2014 के पहले देश में स्थिति ठीक नहीं थी. इंफ्रास्ट्रक्चर की काफी कमी थी. रोड की कनेक्टिविटी भी काफी कम थी. लेकिन 2014 के बाद देश के विकास में हर क्षेत्र में काम हुआ है. जनता से किया वादा को पूरा किया : सांसद पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि वर्ष 2014 में चुनाव मैदान में उतरे थे. क्षेत्र की जनता ने सीसीएल राजहरा कोलियरी को शुरू कराने की मांग रखी थी. चुनाव जीतने के बाद इस दिशा में लगातार प्रयासरत थे. मंत्रालय के सकारात्मक प्रयास के कारण रजहारा कोलियरी को नवसंचालन कराया गया. इसके शुरू होने से क्षेत्र में रौनक लौटेगी. साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लोग रोजगार से जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जनता से किया गया वादा को पूरा किया गया. सांसद ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र के अधीन विस्थापित लोगों को जल्द नौकरी दिलाया जायेगा. उन्होंने सीएमडी से मांग किया कि इसके लिए एक डेडीकेटेड अधिकारी को इसका जिम्मा दिया जाये. ताकि डीसी, सीओ सहित अन्य अधिकारी से संपर्क कर सारे कागजात को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाये, ताकि विस्थापित को नौकरी मिल सके. जीर्णशीर्ण अवस्था में हो चुकी भवन की मरम्मत कराने की बात कही. सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत है. चियांकी के हवाई अड्डा से उड़ान शुरू हो जाये, तो पलामू में उद्योगपति आने-जाने में सुविधा होगी. इससे क्षेत्र का विकास होगा. सड़क के मामले में पलामू, गढ़वा फोरलेन सड़क से जुड़ गया है. आनेवाले समय में पलामू संसदीय क्षेत्र विकास के मामले में अव्वल होगा. मौके पर सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, राजहरा के जीएम मनीष कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर विनोद कुमार दीपक, माइंस मैनेजर मदन मोहन चतुर्वेदी, सीनियर ओवरमैन मनु कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




