ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है : गौरांग महतो

Published by :Akarsh Aniket
Published at :19 Apr 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है : गौरांग महतो

आठ दिवसीय स्वर्गीय धर्मदेव राम नॉक आउट नाइट क्रिकेट का उदघाटन

विज्ञापन

आठ दिवसीय स्वर्गीय धर्मदेव राम नॉक आउट नाइट क्रिकेट का उदघाटन प्रतिनिधि, हुसैनाबाद कर्पूरी ठाकूर मैदान में शनिवार को रात्रि में आदर्श युवा जागृति मंच के तत्वाधान में आठ दिवसीय स्वर्गीय धर्मदेव राम नॉक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटनकर्ता हुसैनाबाद एसडीएम गौरांग महतो, मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा, युवा जागृति मंच के संरक्षक जीतेंद्र पासवान सहित अन्य अतिथियों में संयुक्त रूप से उदघाटन किया. कार्यक्रम का संचालन राणा रंजीत, शक्ति सिंह व डॉ आलोक रंजन ने किया. उद्घाटन मैच में चार टीमों ने भाग लिया. पहला मैच जपला बनाम अलीनगर, दूसरा मैच देवरी जपला सीएफ बनाम ग़महरिया के बीच खेला गया. जिसमें जपला की टीन ने अलीनगर टीम को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज कराया. दूसरा मैच देवरी बनाम गमहरिया के बीच खेला गया, जिसमें गमहरिया की टीम ने देवरी टीम को 58 रनों से पराजित किया. मैच में अंपायर की भूमिका में मनोज शर्मा, नदीम रिज़वी ने निभायी. मौके पर एसडीएम गौरांग महतो ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और टीम भावना सिखाता है. मौके पर विशिष्ट अतिथि जीतेंद्र पासवान ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देता हैं. प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे मंचों का उपयोग करना चाहिए, मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा देवी, युवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, सचिव पीयूष अग्रवाल, डा एजाज आलम, नेहाल असगर, प्रभात कुमार, अर्जुन पटेल, राहुल गुप्ता, विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola