शतचंडी महाज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज(जरूरी)

Updated:
विज्ञापन
शतचंडी महाज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज(जरूरी)

शतचंडी महाज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के कांकेकला में आयोजित दुर्गा माता प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महाज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार से कलश यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम आचार्या जया श्री तिवारी (श्री अयोध्या धाम), आचार्य कुलगुरु पशुपतिनाथ दुबे के सानिध्य में संपन्न होगा. जबकि मधुसूदन बैकुंठ धाम आश्रम से पधारे विद्वान युवराज मदनमोहन चार्य (मोहित जी) द्वारा भगवत का कथा का प्रवचन होगा. इसे लेकर 20 अप्रैल को कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश, अरणी मंथन, मंडप पूजा, पंचांग पूजन, एवं होत्र, 21 को अन्नाधिवास, फलाधीवास, घृताधीवास, दुग्धाधीवास, पुष्पाधीवास, 22 को महा स्नान, 23 को प्राण प्रतिष्ठा, भागवत न्यास, प्राण प्रतिष्ठा व होत्र, 24 को शतचंडी महायज्ञ एवं प्रवचन होगा. जबकि 27 अप्रैल को हवन एवं महा भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ दुर्गा माता का प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम संपन्न होगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola