अवैध मिट्टी उत्खनन में लगे पोकलेन व तीन ट्रेलर को कराया जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध मिट्टी उत्खनन में लगे पोकलेन व तीन ट्रेलर को कराया जब्त

अवैध मिट्टी उत्खनन में लगे पोकलेन व तीन ट्रेलर को कराया जब्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि : छतरपुर झारखंड के रेंगनिया गांव में अवैध मिट्टी-मोरम उत्खनन के खिलाफ गुरुवार देर रात वित्त मंत्री सह विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कार्रवाई की. ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री मौके पर पहुंचे तो उत्खनन में लगे लोग भाग गये. वहां से तीन ट्रेलर (बीआर 26 जीसी 5571, सीजी 22 ए 0156, सीजी 15 इजे 4283) और एक पोकलेन मशीन जब्त की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से अंतरराज्यीय गिरोह लगभग 300 एकड़ भूमि से मिट्टी काटकर बिहार के जिलों में भेज रहा था. मंत्री ने कहा कि बिना लीज और वैध कागजात के राजस्व चोरी की जा रही थी तथा विरोध करने पर स्थानीय लोगों को धमकाया जाता था. उन्होंने प्रशासन को समय रहते कार्रवाई न करने पर नाराजगी जतायी. मौके पर एसडीपीओ प्रशांत कुमार पहुंचे और जब्त वाहनों को थाने सुपुर्द किया. खान निरीक्षक हरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola