अवैध उत्खनन व भंडारण नहीं रुका तो पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीसी

Updated:
विज्ञापन
अवैध उत्खनन व भंडारण नहीं रुका तो पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीसी

गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पलामू जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी शशिरंजन ने की.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पलामू जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी शशिरंजन ने की. बैठक में अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. समीक्षा के दौरान डीसी श्री रंजन ने कहा कि पलामू जिले में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक लगाना आवश्यक है. इस कार्य में टास्क फोर्स की अहम भूमिका है. टास्ट फोर्स के सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय बना कर अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण को रोकने की दिशा में कार्रवाई करें. डीसी श्री रंजन ने कहा कि अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करें और अवैध उत्खनन कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करें. डीसी श्री रंजन ने कहा कि सघन छापामारी अभियान चलाने से ही अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण पर रोक लगेगी. उन्होंने कहा कि जिले में बालू के अवैध उठाव, पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण की शिकायत मिलती है. कई जगहों पर अवैध रूप से ईंट भट्ठा के संचालन की शिकायत मिली है. उन्होंने टास्क फोर्स के पदाधिकारियों को ठोस रणनीति बना कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने साफ तौर पर कहा कि इस कार्य में कोताही या उदासीनता बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीसी श्री रंजन ने अवैध रूप से संचालित क्रशर को सील करते हुए अवैध भंडारण को जब्त करने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया. खनन क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करने अवैध खनन, परिवहन वाले क्षेत्र को चिह्नित कर बैरिकेडिंग करने और उसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सभी थाना प्रभारियों को प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित कर छापामारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया. वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लकड़ी के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की जरूरत बतायी. जिला खनन पदाधिकारी ने दिसंबर माह में छापामारी के दौरान उपलब्धि की जानकारी दी. बताया कि 26 वाहन जब्त किये गये है. चालू वित्तीय वर्ष में अवैध उत्खनन के मामले में 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. 142.52 लाख रुपये अर्थ दंड के रूप में जमा किया गया. अभी तक 348 वाहनों को जब्त किया गया. मौके पर डीएफओ सत्यम कुमार, जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, छतरपुर एसडीओ आशीष गंगवार, हुसैनाबाद एसडीओ गोरांग महतो के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola