हुसैनाबाद के ज्ञान प्रकाश का हुआ यूपीएससी में चयन

Updated:
विज्ञापन
हुसैनाबाद के ज्ञान प्रकाश का हुआ यूपीएससी में चयन

हुसैनाबाद के ज्ञान प्रकाश का हुआ यूपीएससी में चयन

विज्ञापन

हुसैनाबाद. ज्ञान प्रकाश यूपीएससी क्वालीफाई कर पलामू समेत क्षेत्र का नाम रौशन किया है. आइइएस की तैयारी पूर्ण कर उन्होंने मिशाल प्रस्तुत किया है. वह मूलरूप से हुसैनाबाद शहर के मधुशाला रोड के अखबार विक्रेता घनश्याम विश्वकर्मा व सविता देवी के पुत्र हैं. हैदरनगर प्लस टू विद्यालय से आरंभिक शिक्षा पूर्ण की है. उन्होंने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 में सफलता अर्जित कर मिशाल प्रस्तुत किया है. उनके इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता गौरवान्वित हैं. खुशी का इजहार करते हुये उनके पिता घनश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि यह परिणाम उनकी लगन व क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों की दुआ से संभव हुआ है. ज्ञान प्रकाश शुरू से ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिये ईमानदारी पूर्वक परिश्रम करते रहे हैं. वहीं ज्ञान प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, गुरुजनों को दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए स्वयं आकलन व सतत परिश्रम अति आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola