मानसिक तनाव के कारण हेरिटेज स्कूल के शिक्षक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पलामू के हेरिटेज स्कूल के शिक्षक प्रणव पांडेय ने शादी के दबाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पलामू. जिले के सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी 28 वर्षीय शिक्षक प्रणव पांडेय ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. वह हेरिटेज स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. मृतक के छोटे भाई क्षीतीज मोहन पांडेय ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात्री में परिवार के साथ प्रणव को शादी को लेकर समझा रहे थे. परिवार की ओर से उसकी शादी की बात चल रही थी और तीन-चार दिनों के बाद लड़की देखने की बात कही जा रही थी.

शादी नहीं करने को लेकर था मानसिक तनाव

बताया जा रहा है कि शिक्षक प्रणव शादी के लिए तैयार नहीं था. परिवार वालों के अनुसार उसके कारण छोटे भाई की शादी करने को लेकर परेशानी हो रही थी. शादी नहीं करने को लेकर प्रणव मानसिक तनाव में था. परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे सभी लोग खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गये. देर रात्रि जब प्रणव की मां उठीं, तो उन्होंने देखा कि प्रणव कमरे में फंदे से झूल रहा है.

ये भी पढ़ें: जमीन बेचने को लेकर पिता-बेटे के बीच विवाद के बाद पिता की हत्या, बेटे पर लगा आरोप

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक प्रणव की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola