हरिहरगंज के पिरोजी गांव में 15 दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
ट्रांसफार्मर चढ़ने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
पिरोजी गांव में 15 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन के प्रयास से बदल दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
हरिहरगंज,पलामू: प्रखंड के पिरोजी गांव में करीब 15 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को सोमवार को बदलकर नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया. सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन के प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाये जाने के बाद ग्रामीणों में हर्ष है.
बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान
बताया जाता है कि पिरोजी गांव की करीब 60 घरों की बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बिजली नहीं रहने के कारण खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे थे. वर्तमान में खेती का समय होने के कारण खेतों में पटवन को लेकर भी ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी.
ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन को अवगत कराया. इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने की पहल की. इसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया.
ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और राजीव रंजन के प्रति आभार जताया. आभार जताने वालों में भाजपा पंचायत अध्यक्ष गुप्ता साव, संदीप भुइयां, अमरजीत साव, गुड्डू राम, राजेंद्र राम, रमेश राम, जयप्रकाश भुइयां, अनिल भुइयां, संतोष भुइयां, धीरेंद्र भुइयां, धर्मेंद्र भुइयां, योगेंद्र भुइयां समेत कई ग्रामीण शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









