ePaper

हेमंत सोरेन की सौगात पर डाका डालनेवाली लाभुकों को नहीं मिलेंगे पैसे, पलामू प्रमंडल में हटाए गए दो लाख से अधिक के नाम

Updated at : 02 Mar 2025 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman yojana

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman yojana

Hemant Soren Gift: पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान योजना के दो लाख पांच हजार 684 से अधिक लाभुकों के नाम स्वीकृत सूची से हटा दिए गए हैं. पलामू में 95 हजार 684, गढ़वा में 70 हजार और लातेहार में 40 हजार अयोग्य लाभुक पाए गए हैं.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: मेदिनीनगर (पलामू) शिवेंद्र कुमार-झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान योजना के दो लाख पांच हजार 684 से अधिक लाभुकों को स्वीकृत सूची से हटा दिया है. राज्य सरकार ने इसकी जानकारी तीनों जिला प्रशासन को भेज दी है. पलामू में 95,684, गढ़वा में 70 हजार और लातेहार में 40 हजार से अधिक लाभुकों का नाम हटाया गया है. अयोग्य लाभुकों का नाम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटाया गया है. लगातार गड़बड़ी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंईयां योजना की लाभुकों का सत्यापन घर-घर किया जा रहा है, ताकि सही लाभुक को योजना का लाभ मिल सके और अयोग्य का नाम हटाया जा सके.

अब इन्हीं लाभुकों को मिलेगी योजना की राशि


पलामू जिले में दिसंबर में 3,72,937 लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गयी थी, लेकिन वर्तमान में डाटा घटाकर मात्र दो लाख 77 हजार 253 लाभुकों को पैसा भेजने की स्वीकृति दी गयी है. लातेहार में दिसंबर में एक लाख 46 हजार लाभुकों के खाते में राशि भेजी गयी थी, जबकि वर्तमान में एक लाख छह हजार लाभुकों का ऑनलाइन डाटा है, जबकि गढ़वा जिला में दिसंबर 2024 तक दो लाख 42 हजार लाभुकों के खाते में राशि प्राप्त हुई थी, लेकिन एक मार्च को मात्र एक लाख 65 हजार लाभुकों का डाटा अपलोड है.

ऑनलाइन डाटा में लाभुकों की संख्या हुई कम


राज्य स्तर पर सभी जिलों के साथ विभाग द्वारा ऑनलाइन बैठक पिछले दिनों की गयी थी. शनिवार को ऑनलाइन डाटा में लाभुकों की संख्या काफी कम थी. इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस के मोबाइल नंबर 7061792769 पर बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. किसी भी जिले के अधिकारी ने इस संबंध में बोलने से परहेज किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola