आज हरिहरगंज की दवा दुकानें रहेंगी बंद

Updated:
विज्ञापन
आज हरिहरगंज की दवा दुकानें रहेंगी बंद

मंगलवार को शहर के दवा व्यवसायियों ने बैठक की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि : हरिहरगंज

मंगलवार को शहर के दवा व्यवसायियों ने बैठक की. इसमें आल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर हरिहरगंज में दवा दुकान 20 मई को बंद रखने का निर्णय लिया. बैठक में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट देकर छोटे व्यवसायियों को नुकसान पहुंचाने तथा नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से की गयी. दवा दुकानदारों ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दवाओं की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है. बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं की उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है. दवा व्यवसायियों ने कहा कि नकली एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है. साथ ही लोगों से अपील की गयी कि वे बंदी से पहले अपनी जरूरत की दवाइयां खरीद लें तथा इमरजेंसी की स्थिति में सरकारी अस्पताल से दवा प्राप्त करें. बैठक में अभिषेक कुमार, सौरव कुमार, रामलगन पाल, राजू आलम, अनुज कुमार, मुन्ना कुमार, शशि कुमार, रवि कुमार और रंजन कुमार समेत कई दवा दुकानदार मौजूद थे. सभी ने दवा व्यवसायियों ने एकजुट होकर 20 मई की बंदी को सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola