हरिहरगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल

Updated at : 27 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
हरिहरगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल

हरिहरगंज में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हरिहरगंज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को हरिहरगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए, जबकि कई स्थानों से अखाड़ा झंडा एवं आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. शोभायात्रा थाना के समीप महावीर मंदिर से प्रारंभ होकर मेन रोड, बेलौदर मोड़, अररूआ खुर्द, झंडा चौक, मेन बाजार, सतगांवा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कलाकारों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया गया. वहीं कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़, मुरब्बा व शरबत का वितरण किया गया. यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुनि सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी व सीओ मनीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था. विशेष आकर्षण के रूप में घोड़े पर सवार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अपनी महिला सेना के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं. शोभायात्रा में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, सूर्या सोनल सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, सपा नेता कमलेश यादव, प्रमोद रवि, मुन्ना विश्वकर्मा, एडवोकेट विजय सिन्हा, मनोज सिंह, राजकुमार गौतम, रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बल्लू बलराम, सचिव सोनू जायसवाल, कोषाध्यक्ष करण राजवीर, पुरुषोत्तम जायसवाल, जानू चौधरी, गंगा जायसवाल, भोला गुप्ता, राजेश जायसवाल, बीनू जायसवाल, सनी गुप्ता, उत्कर्ष जायसवाल, दिलीप स्वर्णकार, चंदन जायसवाल, डॉ मनोज कुमार, शिव यादव, भीमसेन शर्मा, राज विश्वकर्मा, बाबू भाई, विश्वदीप कुमार, ओमप्रकाश अकेला, शशि गुप्ता, उमेश साव, शिक्षक अजय कुमार, डॉ एसपी वर्मा, जेपी गुप्ता, त्रिपुरारी राम, पवन कुमार, सुशील कुमार रवि, बीनू जायसवाल, पप्पु शौडिक, सत्येन्द्र मेहता, राजू शर्मा, अजीत सिंह, शम्भू यादव, अखिलेश मेहता, शम्भू सिंह, संतोष प्रजापति, अनोज मेहता मनोज मेहता हरिद्वार मेहता कृष्णानंद महाराज सहित हजारों रामभक्त शामिल हुए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola