गोलापत्थर गांव टापू में तब्दील, 15 घरों के 150 लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
गोलापत्थर गांव टापू में तब्दील, 15 घरों के 150 लोग परेशान

तीन नदियों से घिरे गांव में बारिश से बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन

तीन नदियों से घिरे गांव में बारिश से बढ़ी मुसीबत

प्रतिनिधि, मोहम्मदगंज

पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश ने गोलापत्थर पत्थर गांव के करीब 15 घरों के 150 लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यह गांव काशी सोत, गोबरदाहा और संग्रहा नदी से घिरा हुआ है. इन दिनों नदियां उफान पर हैं और पानी गांव को चारों ओर से घेरे हुए हैं. मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से गांव बुधवार को भी टापू की तरह अलग-थलग पड़ गया. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को उठानी पड़ रही है. वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. ग्रामीण राजेश्वर ने बताया कि पुल नहीं होने से उनके घर के छह बच्चे कई दिनों से स्कूल नहीं जा पाये हैं. अन्य ग्रामीणों के अनुसार, गांव के करीब 40 बच्चे करदंडा मध्य विद्यालय और नदीपर प्राथमिक विद्यालय में नामांकित हैं. बारिश के दिनों में पुल के अभाव में बच्चे नदी पार करने की जोखिम नहीं उठा पाते.

निविदा पूरी, पर काम ठप

ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पलामू ने गांव को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए पुल निर्माण की प्रक्रिया पूरी की थी. दिसंबर माह में करीब दो करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया समाप्त हो गयी थी. लेकिन 10 माह बीत जाने के बाद भी पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola