सीनियर महिला कबड्डी ट्राफी पर गढ़वा टीम ने जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
सीनियर महिला कबड्डी ट्राफी पर गढ़वा टीम ने जमाया कब्जा

शहर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुआ. मंगलवार से चल रही प्रतियोगिता में राज्य के 15 जिलों की टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गढ़वा व कोडरमा टीम के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ. इसमें गढ़वा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कोडरमा टीम को 24 अंक से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल प्रतियोगिता में गढ़वा टीम को 41 एवं कोडरमा की टीम को 17 अंक प्राप्त हुआ. अतिथियों व दर्शकों ने इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया. प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का खिताब गढ़वा टीम की बबिता एवं बेस्ट रेडर का खिताब कोडरमा टीम की मनीषा को मिला. पलामू जिला कबड्डी एसोसिएशन ने झारखंड एसोसिएशन की देखरेख में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये रेफरी के कुशल देख-रेख में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई. समापन समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप नारायण ने की. संचालन रविशंकर ने किया. समिति के अध्यक्ष ने अतिथियों व गणमान्य लोगों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. फाइनल प्रतियोगिता समापन के बाद विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अरुणा शंकर व विशिष्ट अतिथि लवली गुप्ता, गुरवीर सिंह, पंकज श्रीवास्तव ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया. सेमीफाइनल में पराजित होने वाली टीम हजारीबाग व बोकारो को तृतीय पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया. पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया कहा कि कबड्डी का खेल जमीन से जुड़ा हुआ है. शहरी एवं ग्रामीण इलाकों का लोकप्रिय खेल है. पलामू में खेल के विकास के लिए प्रतिभा को बढ़ावा देने की जरूरत है. मौके पर कमलानंद दूबे, संजय कुमार त्रिपाठी, आयाेजन समिति के सचिव उपेंद्र कुमार, रंजीत किशोर, निधि उपाध्याय, त्रिपुरारी प्रजापति, सुनील यादव, राज्य एसोसिएशन के विपिन कुमार सिंह, तेजनारायण माधव, जगदीश कुमार सहित कई लोग सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola