आसुरी शक्तियों से झारखंड को मुक्त कराये जनता : रघुवर दास

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 27 May 2025 9:26 PM

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में महिलाओं का भी योगदान रहा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में महिलाओं का भी योगदान रहा है. मालवा की सत्ता का बागडोर संभालने के बाद रानी अहिल्याबाई होलकर ने मातृभूमि की रक्षा की. अपने 28 वर्षों के शासनकाल में रानी अहिल्याबाई होलकर ने मालवा को सुरक्षित व समृद्ध किया. वहीं समाज में व्याप्त कुरीतियों व रूढ़ीवादिता के खिलाफ आवाज बुलंद की. उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी. सती प्रथा को समाप्त करने व विधवा महिला को समाज में सुरक्षा व सम्मान देने की दिशा में कार्य किया. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास मंगलवार को शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने की. संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडेय ने किया. पूर्व सीएम श्री दास ने रानी अहिल्याबाई के संघर्षपूर्ण जीवन गाथा के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि उन्हें स्कूल जाने का अवसर नहीं मिला. लेकिन उनके माता-पिता ने घर में ही नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया. उनके साहस, विनम्रता व शालीनता से प्रभावित होकर मालवा के शासक ने अपने पुत्र से उनका विवाह कराया. उनका जीवन सादगीपूर्ण था. लेकिन संघर्षों व दुखों से भरा रहा. 29 वर्ष की अवस्था में ही रानी अहिल्याबाई के पति व पुत्र की मौत हो गयी. इसके बाद उन्होंने मालवा की सत्ता संभाली. उन्होंने आक्रांताओं के द्वारा भारत में क्षतिग्रस्त किये गये मंदिर, हरिद्वार व काशी में गंगा घाट का जीर्णोद्धार कराया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी में विश्वनाथ कोरिडोर, ओड़िशा में जग्रन्नाथ महाप्रभु कोरिडोर, गुवाहाटी में माता कामाख्या मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया. रानी अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों व नीतियों से सीख लेकर राज्य व देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई की विरासत का ही यह परिणाम है कि महिलाएं घर-परिवार को संभालते हुए कॉरपोरेट, शासन व युद्ध के मैदान का नेतृत्व कर रही है. जिस तरह रानी अहिल्याबाई ने अपने दुखों व संघर्षों से हार नहीं मानी और उसे अपनी शक्ति बना कर मालवा को समृद्ध किया. उसी प्रकार देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. सुरक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी व वैज्ञानिक अनुसंधान में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि भाजपा ने झारखंड के विकास के लिए अलग राज्य का गठन किया है. फिलहाल झारखंड में आसुरी शक्तियों का शासन चल रहा है. इन आसुरी शक्तियों से झारखंड को मुक्त कराना जनता की जिम्मेवारी है. जनता के टैक्स के पैसे से ही शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को वेतन मिलता है. जनता को यह तय करना है कि झारखंड को लूटखंड नहीं बनने देंगे. इसके लिए हमेशा सजग व मुखर रहने की जरूरत है.

रघुवर दास ने विकास का वातावरण बनाया : सांसद

पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि देश के विकास के लिए राजनीति व धर्म को एक साथ चलना चाहिए. ऐसा होने पर ही देश का कल्याण संभव है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला था. इस दौरान नक्सलियों का सफाया किया गया और झारखंड के विकास के लिए वातावरण तैयार हुआ. पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि झारखंड में विकास ठहर गया है. रघुवर दास के कार्यकाल में झारखंड के विकास को गति मिला था. मौके पर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कमलेश सिंह, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, घुरन राम, पूर्व मेयर अरुणा शंकर, मंगल सिंह, परशुराम ओझा, धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ प्रेमजीत सिंह, विपिन बिहारी सिंह, प्रभात भुइयां, लवली गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola