पाटन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया

Updated:
विज्ञापन
पाटन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया

प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च पाटन थाना से निकाला गया, जो पाल्हेकला, बरडीहा, खरौंधा, गमहेथा, संडा, सधपुर, मायापुरखुर्द, गुरुहंसा, लोइंगा, शोले, सिरमा, सुठा समेत अन्य गांवों में निकाला. इस दौरान मुहर्रम को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ झा ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी अफवाह में नहीं पड़ें. एक दूसरे आपसी भाईचारा बनाये रखें. पुलिस निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है. लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया गया. तो वैसे लोगों को किसी भी शर्त पर बख्शा नहीं जायेगा. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. मौके पर पुअनि योगेंद्र कुमार यादव, सअनि प्रभात किरण, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार प्रजापति, मिथुन कुमार रवि, अमरीका सिंह व संतोष कुमार, मुकेश चौबे, हेमंत पासवान, सतीश, शुभम समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola