पलामू व औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आइइडी बरामद

Updated:
विज्ञापन
पलामू व औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आइइडी बरामद

झारखंड के पलामू व बिहार के औरंगाबाद पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान में झारखंड व बिहार की सीमा पर पांच आइइडी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. झारखंड के पलामू व बिहार के औरंगाबाद पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान में झारखंड व बिहार की सीमा पर पांच आइइडी बरामद किया गया है. इस संबंध में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पलामू व औरंगाबाद पुलिस की छापेमारी के दौरान औरंगाबाद के पंचरुखिया से आइइडी बरामद किया गया है. उग्रवादियों ने आइइडी को पहाड़ की तलहटी में छुपा कर रखा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी कमांडर नितेश यादव ने छकरबंधा में पचरुखिया के इलाके में हथियार व विस्फोटक छिपा कर रखा है. एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पलामू के अभियान एएसपी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक इंटर स्टेट अभियान शुरू किया गया. इसके बाद झारखंड व बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आइइडी बरामद किया गया है. मालूम हो कि जहां से यह आइइडी बरामद किया गया है. पहले वहां पर उग्रवादियों का ठिकाना बना रहता था. उग्रवादियों के खिलाफ यह पुलिस के लिए हाल के दिनों में बड़ी सफलता मानी जा रही है. इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, बिहार की एसटीएफ, पलामू पुलिस एवं औरंगाबाद की पुलिस शामिल थी. जिस इलाके में अभियान चलाया जा रहा था. वह इलाका माओवादियों के लिए पूर्व में सुरक्षित ठिकाना माना जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola