पुआल की ढेर में लगी आग,30 हजार का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
पुआल की ढेर में लगी आग,30 हजार का नुकसान

पुआल की ढेर में लगी आग,30 हजार का नुकसान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव के पोखरा के समीप रखी पुआल की ढेर में आग लग गयी. आग लगने से पुआल का ढेर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार चंदन पासवान व मंजूर मियां के खलिहान में रखे पुआल में आग लग गयी. जिससे लगभग तीस हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया. पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को सूचना मिली कि पुआल के ढेर में आग लग गयी है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस के जवान व ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक पुआल का ढेर जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के द्वारा जान बूझकर पुआल में आग लगायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola