11286 क्विंटल चावल गबन मामले में पूर्व एजीएम पर डीएसओ ने करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
11286 क्विंटल चावल गबन मामले में पूर्व एजीएम पर डीएसओ ने करायी प्राथमिकी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने 11286.17 क्विंटल अनाज गबन मामले में जनसेवक सह पूर्व सहायक गोदाम प्रबंधक प्रभु राम पर पड़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने 11286.17 क्विंटल अनाज गबन मामले में जनसेवक सह पूर्व सहायक गोदाम प्रबंधक प्रभु राम पर पड़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में प्रभु राम ऊंटारी में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं. चावल गबन मामले को लेकर प्रभात खबर ने 13 अगस्त के अंक में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित किया था. जिसमें बताया गया था कि पड़वा गोदाम से पांच माह में 14599 क्विंटल चावल गायब हो गया है. खबर छपने के बाद रांची से आपूर्ति विभाग के वरीय पदाधिकारी ने इसकी जांच भी की थी. प्रभु राम राज्य खाद्य निगम के पड़वा गोदाम के सहायक प्रबंधक के प्रभार में थे. उन्होंने सहायक गोदाम प्रबंधक के रूप में छह अगस्त 2022 को प्रभार लिया था. प्रभु राम पर आरोप है कि मई 2024 से अक्टूबर 24 तक जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न देने के कार्य में अनियमितता बरती गयी है. आरोप है कि इसके पहले भी प्रभु राम के विरुद्ध खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने में अनियमितता व गबन करने से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी. इस मामले में एजीएम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा छह फरवरी 2024 को 11 बिंदुओं पर जवाब व पंजी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. लेकिन वे अभी तक उपस्थित नहीं हुए.

क्या पाया गया जांच में

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पाटन के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार से पड़वा गोदाम के मामले में जांच प्रतिवेदन की मांग की गयी थी. संजय कुमार ने जांच में लिखा है कि जांच के लिए संबंधित पंजी की मांग की गयी थी. लेकिन उनके पास गोदाम से संबंधित भंडार पंजी, वितरण पंजी, इनवर्ड पंजी उपलब्ध नहीं पाया गया है. इस संबंध में एजीएम से कई बार लिखित व मौखिक पंजी की मांग की गयी. लेकिन अभी तक पंजी उपलब्ध नहीं हो पाया है. इस मामले में जांच के दौरान पता चला की छह महीने में 25 लाख 88 हजार 373 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया था. लेकिन उसके विरुद्ध मात्र 14 लाख 59 हजार 755. 57 क्विंटल ही खाद्यान्न राशन दुकानों को दिया गया है. यानी 11286.17 क्विंटल खाद्यान्न की कमी पायी गयी. विभाग का कहना है कि इससे प्रतीत होता है कि प्रभु राम के द्वारा खाद्यान्न वितरण कार्य में अनियमितता व गबन किया गया है. इसलिए प्रभु राम प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज की जाये.

किस-किस महीने में कितने क्विंटल चावल का नहीं मिला हिसाब

आपूर्ति विभाग के अनुसार मई 2024 में 31.520 केजी, जून में 882.32 क्विंटल, जुलाई में 2409.65 क्विंटल, अगस्त में 4035. 28 क्विंटल, सितंबर में 120. 20 क्विंटल, अक्टूबर में 3838.38 क्विंटल चावल का हिसाब नहीं मिल पाया. इस तरह कुल 11286.17 क्विंटल का हिसाब नहीं मिल पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola