वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शहीद जवानों के घर पहुंचे, परिजनों को सांत्वना दिया

Updated:
विज्ञापन
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शहीद जवानों के घर पहुंचे, परिजनों को सांत्वना दिया

डीजीपी से करायी बात, शहीद की पत्नी को नौकरी और परिजनों को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन

डीजीपी से करायी बात, शहीद की पत्नी को नौकरी और परिजनों को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन शहीद जवान के परिजनों को मिलेगा दो करोड़ 10 लाख रुपये फोटो 8 डालपीएच- 4, 5 प्रतिनिधि : हैदरनगर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार को पलामू के शहीद जवान संतन कुमार और सुनील राम के घर पहुंचे. दोनों जवान बीते दिनों मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में टीएसपीसी नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये थे, मंत्री सबसे पहले हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद संतन कुमार की पत्नी सरिता कुमारी और उनके बच्चों परी (5) व राशि (3) से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इसके बाद वे परता गांव जाकर शहीद सुनील राम की पत्नी शोभा कुमारी और उनके बेटों युवराज (10) व यशराज (8) से मिले और साहस व धैर्य बनाए रखने की बात कही. इस दौरान मंत्री किशोर ने शहीद संतन कुमार के घर से झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मोबाइल पर बात कर परिजनों की स्थिति से अवगत कराया. डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि शहीद की पत्नी को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध होते ही परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जायेगी.वित्त मंत्री ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. हेमंत सरकार एसबीआइ की मदद से शहीद परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा उपलब्ध करा रही है. इसके तहत दोनों शहीद परिवारों को एक करोड़ दस लाख रुपये का लाभ दिया जायेगा. उन्होंने शहीदों के गांव में सड़क निर्माण, सरकारी आवास और तोरण द्वार बनाने का भी आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि पलामू जिला दोनों जवानों की शहादत से दुखित है, लेकिन उनकी कुर्बानी ने झारखंड की सुरक्षा को मजबूत किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि नक्सली घटना को अंजाम देने वालों को खोजकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola