पोलपोल गांव में नकली बजाज अलमंड ड्रॉप तेल बरामद

Updated:
विज्ञापन
पोलपोल गांव में नकली बजाज अलमंड ड्रॉप तेल बरामद

थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव में नकली बजाज अलमंड ड्रॉप तेल बनाने तथा बाजार में बेचने का मामला का खुलासा पुलिस ने किया है.

विज्ञापन

सतबरवा. थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव में नकली बजाज अलमंड ड्रॉप तेल बनाने तथा बाजार में बेचने का मामला का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने सूचना मिलने पर छापेमारी की तथा भारी मात्रा में तैयार नकली उत्पाद, पैकिंग सामग्री, केमिकल तथा मशीन बरामद की. बताया जाता है कि इस मामले में बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के प्रमुख जांचकर्ता गोपाल कुमार झा ने सतबरवा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी.शिकायत में कहा गया है कि पोलपोल गांव में नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे हैं. सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई में घर से 445 पीस भरी नकली बोतल, 554 खाली बोतल, 251 नकली ढक्कन, 297 रैपर, 35 सीट लेबल, 10,395 अन्य पैकिंग सामग्री, सीलिंग मशीन, प्लास्टिक डिब्बे और केमिकल बरामद किये गये. पुलिस का मानना है कि लंबे समय से नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था. मामले में कंपनी की ओर से जी ट्रेडर्स अधिनियम की धारा 103 व 104 तथा कंपनी अधिनियम की धारा 63, 64 और 65 के तहत कार्रवाई की मांग की गयी है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola