अपहृतों ने ही कर दी दो अपहर्ताओं की हत्या

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के राजखेता जंगल से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है.
मेदिनीनगर. पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के राजखेता जंगल से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है. मृतक एक युवक की पहचान चुनका गांव के 30 वर्षीय दिनेश यादव के रूप में हुई है. जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस को घटनास्थल से एक टूटा हुआ हथियार का बट भी मिला है. पुलिस ने घटना स्थल से एक बैग बरामद किया है. उसकी जांच की जा रही है. आसपास के ग्रामीणों के अनुसार छह व्यक्तियों ने चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के फलेंदा गांव से तीन व पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के कुंडिलपुर के बिरहोरी गांव से दो लोगों का अपहरण किया था. अपहरणकर्ताओं ने उन सभी पांच व्यक्तियों को रजखेता के जंगल में रखा था. बताया जाता है कि चार अपहरणकर्ता भोजन करने गये थे. लेकिन अपहृतों पर नजर रखने के लिए अपने दो साथी को छोड़ गये थे. इस दौरान पांचों अपहृतों ने उन दोनों अहरणकर्ताओं की हत्या कर दी और भाग निकले. जब चारों अपहरणकर्ता भोजन कर लौटे तो देखा की उनके साथियों का शव पड़ा हुआ है और अपहृत पांचों व्यक्ति फरार हो गये. मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि मृतक दिनेश यादव के सिर के बीच धारदार हथियार का निशान है. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि राजखेता के जंगल में दो युवकों का शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद मनातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को बरामद कर लिया. स्थानीय पुलिस चतरा व बिहार के गया की पुलिस से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि उनके इलाके में कोई गुमशुदगी या ऐसी कोई घटना तो नहीं हुई है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










