हरिहरगंज में 80 लाख से अधिक मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद

Published by : DEEPAK Updated At : 03 Jul 2025 11:00 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ममरखा गांव में गुरुवार की शाम करीब सात बजे उत्पाद विभाग व हरिहरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी

विज्ञापन

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के ममरखा गांव में गुरुवार की शाम करीब सात बजे उत्पाद विभाग व हरिहरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी में लगभग 1000 पेटी से अधिक शराब जब्त की गयी, जिसे तस्करी के उद्देश्य से भंडारित किया गया था. बाजार मूल्य करीब 80 लाख का बताया जाता है. इस कार्रवाई में पलामू उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, सीओ मनीष कुमार सिन्हा व उत्पाद विभाग के एसआइ अमित सिंह शामिल थे. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शराब ममरखा गांव में वकील सिंह के मकान के एक कमरे से बरामद की गयी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण तस्करी के इरादे से किया गया था. बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण इस शराब को बिहार में सप्लाई करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाये गये हैं, जिनके आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा है. पुलिस व उत्पाद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और प्रशासन से ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola