टीएसपीसी के इनामी शशिकांत व गौतम के दस्ते से मुठभेड़

Updated:
विज्ञापन
टीएसपीसी के इनामी शशिकांत व गौतम के दस्ते से मुठभेड़

मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर जंगल के ऊपर पहाड़ पर बसवहिया के जंगल में शनिवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर जंगल के ऊपर पहाड़ पर बसवहिया के जंगल में शनिवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी शशिकांत व गौतम के दस्ते के साथ हुई है. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के समय शशिकांत व गौतम सहित पांच उग्रवादी शामिल थे. ये सभी अत्याधुनिक हथियार से लैस थे. घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की बतायी जाती है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख ये सभी घने जंगलों की ओर भाग गये. इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान एसएलआर की एक मैगजीन, 14 जिंदा गोली, तीन सेल फोन, एक पावर बैंक, डोंगल व कुछ खाने का सामान बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शशिकांत गंझू का दस्ता मनातू के जंगल में मौजूद है. इसके बाद एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश के बाद एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन जंगल में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान उग्रवादियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गयी. इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी. जिसमें पुलिस को भारी पड़ता देख सभी उग्रवादी घने जंगलों की ओर भाग गये. इसके पहले भी दो मई को तरहसी थाना क्षेत्र के शिंजो महुअरी जंगल में मुठभेड़ हुई थी. जिसमें भी कई सामान बरामद किये गये थे. मुठभेड़ में नक्सली को गोली लगने की बात सामने आयी है. पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है. एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस व टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola