गलत आइडी बनाकर स्कूली ड्रेस की राशि का गबन

Updated:
विज्ञापन
गलत आइडी बनाकर स्कूली ड्रेस की राशि का गबन

गलत आइडी बनाकर स्कूली ड्रेस की राशि का गबन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के राजकीय मवि बरालोटा के प्रधानाध्यापक ने वेंडर पर गबन का आरोप लगाया है. इस मामले में प्रधानाध्यापक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखा है. आरोप लगाया गया है की वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालय के वर्ग एक एवं दो में नामांकित बच्चों के लिए यूनिफॉर्म के लिए पीएफएमएस के माध्यम से 45 बच्चों के लिए 600 प्रति छात्र के दर से 27 हजार राशि का आवंटन किया गया था. लेकिन विद्यालय में वर्ग एक एवं दो में कुल 21 बच्चे ही नामांकित है. विद्यालय प्रभारी ने 21 बच्चों के लिए 600 रुपये प्रति बच्चा के हिसाब से 12 हजार 600 का अभिश्रव 22 जनवरी को पीएफएमएस पोर्टल पर अपने आइडी पासवर्ड के माध्यम से अपलोड किया गया. प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया कि बीआरसी कार्यालय कर्मी के मिली भगत से विद्यालय का पीएफएमएस आइडी पासवर्ड में छेड़छाड़ कर आवंटित सभी 45 बच्चों का 27 हजार का भुगतान वाइटी इंटरप्राइजेज वेंडर के खाता संख्या 073705003031 में 30 मार्च को कर दिया गया. इस प्रकार 14 हजार 400 का गबन एक विद्यालय से किया गया. प्रधानाध्यापक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक सदर से सरकारी पैसे के इस गबनकर्ता का जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है.पलामू में कई विद्यालयों में जांच हो तो एक बड़ा घोटाला सामने आयेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola