जीशान खान मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के सदर निर्वाचित

जीशान खान मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के सदर निर्वाचित
प्रतिनिधि: मेदिनीनगर इस्लाम धर्मावलंबियों के प्रमुख त्योहार मुहर्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की देखरेख में रविवार को मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जेनरल के सदर का चुनाव हुआ. शहर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला के मैदान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गयी. अंजुमन के जिला सदर मुस्तफा कमाल ने बताया कि मोहर्रम इन्तेजामिया कमेटी जेनरल के सदर पद के लिए दो अभ्यर्थी नामांकन पर्चा दाखिल किया था. जेनरल के सदर के चुनाव के लिए दोपहर तीन बजे से मतदान शुरू हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साहित होकर मतदान किया. इसके बाद मतगणना हुआ. सदर के प्रत्याशी जीशान खान को 514 एवं आशीफ राइन उर्फ मोनू को 432 मत प्राप्त हुआ. मतगणना के मुताबिक जीशान खान 82 मतों से निर्वाचित हुए. इस तरह जीशान खान पांचवी बार मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जेनरल के सदर चुने गए. जेनरल के पूर्व सदर शहरयार अली सहित कई लोगों ने जीशान खान को माला पहनाकर सम्मानित किया और मुबारकबाद दी. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शहर में भ्रमण किया और आपसी प्रेम भाईचारा के बीच मुहर्रम मनाने की बात कही.
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में समिति के रियाज खान, शाहिद खान, कलाम खान, इरशाद शाह, इकबाल कुरैशी सहित कई सदस्य सक्रिय रहे. शहर के विभिन्न मुहल्ले के ताजियादार, अखाड़ेदार, मुहर्रम कमेटी के सदर, सचिव और अन्य लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










