दुमका के रेलवे ट्रैक से युवक का सिर कटा शव बरामद, हत्या की जतायी जा रही है आशंका
Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Mar 2024 12:53 PM
दुमका जिले के रसिकपुर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रीज के नीचे से युवक का शव बरामद हुआ है. फिलहाल शव की पहचान नहीं सकी है. लेकिन पुलिस हत्या की अंदेशा जताकर मामले की छानबीन कर रही है.
दुमका : दुमका जिले के रसिकपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से पुलिस ने शुक्रवार को युवक का सिर कटा हुआ शव बरामद किया है. सिर नही रहने के कारण मृतक की पहचान अबतक नही हो पायी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो, नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने अंदेशा जताया है कि युवक की हत्या हुई है. फिलहाल मामले की छानबीन जारी है.
Also Read: झारखंड के दुमका में पेट्रोल छिड़ककर नाबालिग को जिंदा जलानेवाले दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










