ePaper

पेयजल के लिए लगा पाइप टूटा, सड़क पर जल जमाव से परेशानी

Updated at : 02 Jan 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजल के लिए लगा पाइप टूटा, सड़क पर जल जमाव से परेशानी

पाटन के सेमरी में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी समस्या, कहा

विज्ञापन

पाटन के सेमरी में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी समस्या, कहा

प्रतिनिधि, पाटन

प्रखंड मुख्यालय के सेमरी गांव में मंगलवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सीता राम भुइयां व संचालन सूचित सिंह ने किया. कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों खुलकर अपनी समस्याओं को रखा. ग्रामीणों ने बताया कि केल्हार व सेमरी में नाली व सड़क का अभाव है. नाली नहीं होने से सड़क पर जल का जमाव हो जाता है. जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. मुख्य मार्ग पर धूल उड़ते रहता है. इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है. लेकिन बीच में कई जगहों पर पाइप फट गया है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है. विजय कुमार ने कहा कि सरकार को बालू से प्रतिबंध हटाना चाहिए. पंचायत स्तर पर पूर्व की भांति चालान के माध्यम में बालू का उठाव का प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए. बालू नहीं मिलने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही खर्च भी अधिक चुकाना पड़ता है.

फोटो 30 डालपीएच 5

बिट्टू सिंह ने बताया कि गांव में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. सबसे अधिक परेशानी जल जमाव से होती है. नाली नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता. इससे सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. मुख्य मार्ग पर धूल उड़ता है. साथ ही सड़क किनारे नाली नहीं है. जिससे सड़क पर पानी बहते रहता है.

फोटो 30 डालपीएच 7

ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि किसानों के हित में काम होना चाहिए था. सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए. किसानों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है. नीलगाय व लंगूर से खेती बचाना. किसान दिन रात कड़ी मेहनत कर फसल लगाते हैं. सिंचाई करते हैं और रात में नीलगाय द्वारा फसल नष्ट कर दिया जाता है.

फोटो 30 डालपीएच 8

शिव सोनी ने कहा कि छोटे व्यवसायी हैं. पाटन मुख्यालय में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हमलोगों को विस्थापित कर दिया गया. जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसलिए प्रशासन ने उन्होंने मांग किया है कि उन्हें उचित जगह मिले, जहां अपना कारोबार शुरू कर सके.

फोटो 30 डालपीएच 9

सोनू प्रसाद ने कहा कि अतिक्रमण अभियान चलाकर उन लोगों को हटा दिया गया. लेकिन थाना के चहारदीवारी के सटे दुकान बनाकर उन लोगों को स्थायी रूप से स्थापित किया जाना चाहिए. इससे उन लोगों स्थायी दुकान मिल जायेगा. वहीं सरकार को राजस्व भी मिलेगी.

फोटो 30 डालपीएच 10

सूचित सिंह ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय है. ऐसे में स्ट्रीट लाइट, बेहतर सड़क व नाली की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए. सिंचाई की सुविधा बेहतर होनी चाहिए.ताकि किसानों को खेती कार्य करने में सहूलियत हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola