शन हटाने का निर्णय वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे

Updated:
विज्ञापन
शन हटाने का निर्णय वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे

ग्रामीणों ने सर्वदलीय बैठक में लिया निर्णय

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सर्वदलीय बैठक में लिया निर्णय

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर बाजार स्थित रामनवमी शेड के समीप सर्वदलीय छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सह मुखिया बेरोनिका कुजूर ने की. बैठक में सभी ने छिपादोहर व हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को बचाने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये और आगे की रणनीति पर चर्चा की. समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दोनों रेलवे स्टेशनों को बचाने की मांग करते हुए सांसद के नाम ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी को सौंपा. इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में नारा लगाया जान देंगे, लेकिन छिपादोहर व हेहेगड़ा स्टेशन को हटने नहीं देंगे. बैठक में वन विभाग और रेल विभाग होश में आओ जैसे नारे लगाये गये. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्टेशन हटाने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो वे रेल चक्का के बाद सड़क जाम एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर प्रमुख सुशीला देवी, मुन्ना गुप्ता, उमेश चंद्रवंशी, विजय कुमार प्रसाद, संजय सिन्हा, डॉ सुनील कुमार, आशीष सिंह, दिलीप कुमार सिंह, बालदेव परहिया, ईश्वरी देवी, दीपा देवी, मनदीप सिंह, इंद्रनाथ कोरवा, राजू प्रसाद, निजाम अंसारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola