गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी घटना : डीसी

Published by :Akarsh Aniket
Published at :20 Apr 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी घटना : डीसी

गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी घटना : डीसी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिलेवासियों से आगजनी की घटनाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की आशंका काफी बढ़ जाती है, जिससे घर, खेत-खलिहान और जान-माल को भारी नुकसान हो सकता है. डीसी ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से आगजनी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग पूरी तरह बुझाने और रसोई के पास पानी व मिट्टी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गयी. साथ ही शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए नियमित रूप से बिजली वायरिंग की जांच कराने, माचिस व ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखने को कहा गया है.डीसी ने किसानों से अपील की कि फसल कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेषों में आग न लगाये. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, ट्रेनों और बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने से परहेज करने को कहा गया है. आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए पुलिस नंबर 112, अग्निशमन 101 और एंबुलेंस 102 पर संपर्क करने को कहा गया है. साथ ही जिला कंट्रोल रूम नंबर 06562-231589 पर भी सूचना देने की अपील की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola