दिव्यांग अख्तरी ने वार्ड पार्षद का भरा परचा

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांग अख्तरी ने वार्ड पार्षद का भरा परचा

दिव्यांग अख्तरी ने वार्ड पार्षद का भरा परचा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. करीब ढाई वर्ष के बाद मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव हो रहा है. निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से शहरवासियों को बेहतरी की उम्मीद जगी है. आम नागरिकों के साथ साथ निकाय के चुनाव में सीधी भागीदारी निभाने वाले लोगों में खासा उत्साह है. युवाओं के अलावा दिव्यांग व बुजुर्गों में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया. कई वार्डो में पार्षद का पद महिला के लिए आरक्षित है. ऐसी स्थिति में जो पुरुष स्वयं चुनाव लड़ने की इच्छा पाले वार्ड क्षेत्र में सक्रिय थे, उन्हें अब पत्नी को चुनाव मैदान में उतारना पड़ रहा है. निगम क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला का मोहम्मद इस्राफील उर्फ बादल कई वर्ष से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है. वह वार्ड संख्या 26 से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा था. लेकिन उसका वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया. ऐसी स्थिति में बादल अपनी दिव्यांग पत्नी अख्तरी बेगम को चुनाव मैदान में उतारा. सोमवार को बादल दिव्यांग पत्नी अख्तरी को गोद में उठाये सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा. उसकी पत्नी दिव्यांग अख्तरी बेगम ने वार्ड नंबर 26 से पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. उसने कहा कि वह पैर से दिव्यांग है, लेकिन उसके दिल में संवेदना और सेवा कार्य की लालसा है. यदि क्षेत्र की जनता का समर्थन मिला तो वह जीत हासिल करने के बाद पति के साथ जनता की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola