कोविड 19 का डायग्नोस्टिक लैब कल से शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jul 2020 4:29 AM

विज्ञापन

कोविड 19 का डायग्नोस्टिक लैब कल से शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू में बने कोविड -19 का डायग्नोस्टिक लैब बुधवार से काम करने लगेगा. पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने इस लैब का ऑनलाइन उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. सोमवार को पलामू उपायुक्त शशिरंजन ने पोखराहा खुर्द में स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाकर लैब का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने कॉलेज के प्रशासनिक भवन एनोटोमी विभाग,फिजियोलॉजी सहित कई विभागों का भी निरीक्षण किया.

बताया गया कि कोविड 19 के डायग्नोस्टिक लैब के शुरू हो जाने से जांच के लिए सैंपल को रांची भेजने की जरूरत नहीं होगी. जांच मेदिनीनगर में ही संभव हो सकेगा. इससे टेस्टिंग में तेजी आयेगी. टेस्टिंग के बाद ट्रेसिंग के काम पर जोर दिया जायेगा, ताकि पलामू में कोरोना संक्रमण के रफ्तार को कम किया जा सके.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि कोविड-19 के डायग्नोस्टिक लैब खुलना पलामू के लिए गौरव की बात होगी. इस लैब के चालू हो जाने से जांच यहीं संभव होगी. इस लैब के निर्माण पर दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है. मौके पर डीसी के अलावा उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर, एनडीसी शैलेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अफताब आलम, सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी, पलामू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन सहित कई लोग मौजूद थे.

उल्लंघन करनेवालों पर रहेगी नजर

कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगे, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ लगा है. इस समय में जो लोग भी बाहर से आ रहे हैं, उन्हें 14 दिनों तक होम कोरेंटिन में रहना है. यदि इसका उल्लंघन करते पाये गये तो वैसे लोगों को सरकारी कोरेंटिन में शिफ्ट कर दिया जायेगा. साथ ही प्रावधान के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जायेगी. इसलिए लोग इस नियम को हल्के में न ले.

जो इलाके रेड जोन हैं, वहां से आनेवाले लोगों के लिए सरकारी स्तर पर कोरेंटिन की व्यवस्था की गयी है. लेकिन लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही है कि लोग होम कोरेंटिन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दिया गया है. गांव से लेकर शहर तक के लोगों को जिम्मेवारी दी गयी है. पलामू उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola