अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास : जयश्री गुप्ता
Updated at : 04 Feb 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास : जयश्री गुप्ता
विज्ञापन
मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार गुप्ता उर्फ टि्वंकल गुप्ता की पत्नी पूर्व पार्षद जयश्री गुप्ता ने बुधवार को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पूर्व वह कुंड मुहल्ला स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ आशीर्वाद यात्रा निकाली. शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद समर्थकों के साथ आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुई. बाजे-गाजे के साथ वह शहर का भ्रमण करने करते हुए समाहरणालय पहुंची. निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता कुंदन कुमार के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.अभ्यर्थी जयश्री गुप्ता ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना, उनकी प्राथमिकता है. वह पांच वर्ष तक निगम के वार्ड पार्षद पद पर रहकर जनता की सेवा की है. इससे पूर्व उनके पति राजकुमार गुप्ता भी पार्षद रह चुके हैं. वह निगम क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे है. मेयर पद के लिए वह तैयारी में जुटे थे. लेकिन सीट महिला आरक्षित होने के कारण वह स्वयं चुनाव मैदान में उतरी है. पति के सपने को साकार करना और शहर का विकास करना प्राथमिकता है. पूर्व पार्षद राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनके जीवन का उदेश्य है.वह स्वयं मेयर का चुनाव नही लड़ सके. लेकिन उनकी पत्नी जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे. लोजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सक्रियता के साथ काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




