डाक जीवन बीमा योजना को लेकर विभागीय मेला का आयोजन

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
डाक जीवन बीमा योजना को लेकर विभागीय मेला का आयोजन

शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग ने समीक्षा बैठक सह-डाक महामेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग ने समीक्षा बैठक सह-डाक महामेला का आयोजन किया गया. शहर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में आयोजित मेला में ग्रामीण डाक सेवक व कर्मियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि झारखंड परिमंडल डाक सेवा के निदेशक आरवी चौधरी, पीएलआइ के डीडीएम अमित कुमार ने संयुक्त रूप से मेला का उद्घाटन किया. सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ. डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने विषय प्रवेश कराते हुए पलामू डाक विभाग के उपलब्धियों व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी. मुख्य अतिथि डाक सेवाएं के निदेशक आरवी चौधरी ने ग्रामीण डाक सेवकों का उत्साहवर्द्धन किया. उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग की सेवाओं को आमजनों तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता के साथ काम करने की जरूरत है. डीडीएम अमित कुमार ने कहा कि पलामू प्रमंडल के लिए डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. पलामू प्रमंडल के पलामू ,गढ़वा व लातेहार जिले के सभी डाकघरों से छह करोड़ बीमा राशि का लक्ष्य रखा गया है. ग्रामीण डाक सेवकों व कार्यालय कर्मियों की सक्रियता से बीमा का यह लक्ष्य पूरा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि डाक विभाग अन्य बीमा कंपनियों से अधिक लाभ देती है. कार्यक्रम के दौरान पीएलआइ व आरपीएलआइ के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola