वाहन के धक्के से हिरण की मौत

पानी की तलाश में भटक कर गांव में आया था हिरण
नौडीहा बाजार. नौडीहा बाजार थाना मोड़ के समीप शनिवार की अहले सुबह वाहन के धक्के से एक हिरण की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौडीहा बाजार थाना को दी. इसके बाद इस घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी गयी. जिसके बाद वन विभाग की अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि हिरण पानी की तलाश में जंगल से भटक कर गांव की तरफ आया था. इसी क्रम में वाहन की चपेट में आने ने उसकी मौत हो गयी. वनरक्षी राहुल कुमार ने बताया कि हिरण के शव पर कुत्ते के काटने का निशान है. हिरण को दफना दिया गया है. मालूम हो कि जंगली इलाकों में पानी नहीं होने के कारण वन्य जीव गांव की ओर भटक कर आ रहे हैं. पिछले दिनों भी पानी के तलाश में पहुंचे हिरण को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










