रांची में 27 को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 25 May 2025 8:50 PM

विज्ञापन

रविवार को पलामू जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रविवार को पलामू जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई. इसमें कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पलामू जिलाध्यक्ष जिशान खान ने की. संचालन अनवर अहमद ने किया. बैठक में जिलाध्यक्ष श्री खान ने बताया कि 27 मई को रांची के इटकी में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम निर्धारित है. मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भाग लेंगे. वे इटकी में आयोजित जय हिंद सभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी के आदेश के आलोक में यह विशेष बैठक आहुत की गयी है. इटकी में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन एवं आयोजित जय हिंद सभा को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस कार्यक्रम में पलामू जिला के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. तय किया गया कि अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जिशान खान के नेतृत्व में जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों से 100 से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोग 27 मई को रांची के इटकी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. मौके पर मुस्तफा कमाल, इसरायल आजाद, आशिफ उर्फ मोनू राईन, फैसल खान, मुन्ना खान, शमशेर, शाहबाज आलम, पिंटू राइन, फिरदौस आलम, शेर खान, जफर महबूब, कमरुद्दीन अंसारी, मासूम अंसारी, लड्डू अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola