तेजस्वी यादव के रांची में आगमन को सफल बनाने को लेकर राजद पदाधिकारियों ने लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी यादव के रांची में आगमन को सफल बनाने को लेकर राजद पदाधिकारियों ने लिया निर्णय

तेजस्वी यादव के रांची में आगमन को सफल बनाने को लेकर राजद पदाधिकारियों ने लिया निर्णय

विज्ञापन

प्रतिनिधि: नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के इटको-विश्रामपुर मोड़ के समीप राष्ट्रीय जनता दल की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी के अध्यक्षता में हुयी. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राजद जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान, जिला महासचिव जमालुदीन खान, पूर्व जिला परिषद् सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि अनुज राम सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार सरकार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का पांच अप्रैल को रांची में आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया. तय किया गया कि पलामू से ज्यादा से ज्यादा राजद कार्यकर्ता रांची समारोह में शामिल होंगे. मौके पर डॉ योगेन्द्र सिंह ,महेंद्र यादव, पूर्व उपप्रमुख बिरजू प्रसाद यादव, लालचंद चौधरी, पप्पू यादव, सरजू प्रजापति, निरंजन राम समेत सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola