सीओ,सीआइ व अंचल गार्ड पर किया जानलेवा हमला, तीन नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सीओ,सीआइ व अंचल गार्ड पर किया जानलेवा हमला, तीन नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

सीओ,सीआइ व अंचल गार्ड पर किया जानलेवा हमला, तीन नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि : हरिहरगंज

पलामू जिले के हरिहरगंज अंचल में शनिवार शाम एक गंभीर घटना घटी. सीओ मनीष कुमार सिन्हा ने अंचल निरीक्षक और अंचल गार्ड के साथ मिलकर कटैया मोड़ के पास लघु खनिज संपदा परिवहन की जांच की. इस दौरान तीन वाहनों को रोका गया, जिनके चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. पकड़े गये वाहनों को कार्यालय परिसर लाया जा रहा था, तभी वाहन मालिक और उनके बुलाये गये दबंग मौके पर पहुंच गये. उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अंचल गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा वाहन लेकर फरार हो गये.

सूचना मिलने पर सीओ और अंचल निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. वहां वाहन मालिक और उनके साथ आए गुंडों ने हथियारों से हमला कर दिया. आरोप है कि जान मारने की नीयत से गला दबाया गया, पत्थर से वार किया गया और गोली मारने की धमकी दी गयी. हमलावरों ने सीओ की शर्ट फाड़ दी और उनके पास से नकद राशि भी छीन ली.

सीओ ने इस घटना में अंकित गुप्ता, छोटू कुमार सिंह, मंटु शौंडिक सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हरिहरगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका कहना है कि इस हमले से अंचल कर्मियों में भय का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola