बंद घर से मिला शव, करंट लगने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
बंद घर से मिला शव, करंट लगने की आशंका

बंद घर से मिला शव, करंट लगने की आशंका

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता सेठी कॉम्पलेक्स स्थित खपड़ैल मकान में बुधवार को 55 वर्षीय राजेश अखौरी का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व बिजली करंट से मौत होने के आशंका जतायी जा रही है. जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा. मृतक के भाई आरके अखौरी व परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश अखौरी इस मकान में रहते थे. परिवार के अन्य लोग रेड़मा स्थित आवास पर रहते थे. करीब 10 -12 दिन पूर्व परिवार के लोगों बाहर घूमने गये थे. बुधवार सुबह में वापस लौटने के बाद भाई राजेश को फोन किया, लेकिन नहीं उठाया. इसके बाद जेलहाता पहुंचकर देखा तो एक कमरा से बदबू आ रहा था. गौर से देखने पर कमरे में भाई का शव पड़ा हुआ था.उन्होंने आशंका जताया कि बिजली करंट लगने से दो-तीन दिन पूर्व ही उनकी मौत हो गयी होगी. आसपास के लोगों द्वारा पूछने पर भी लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन से नजर नहीं आ रहे हैं. बाद में उन्होंने मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola