ePaper

हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड के 80 लोगों की डीसी ने सुनी समस्याएं

Updated at : 24 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड के 80 लोगों की डीसी ने सुनी समस्याएं

गुरुवार को पलामू डीसी शशिरंजन हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हुसैनाबाद प्रखंड, हैदरनगर, मोहम्मदगंज प्रखंड के 80 लोगों ने पलामू उपायुक्त से मिल कर अपनी स

विज्ञापन

हुसैनाबाद. गुरुवार को पलामू डीसी शशिरंजन हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हुसैनाबाद प्रखंड, हैदरनगर, मोहम्मदगंज प्रखंड के 80 लोगों ने पलामू उपायुक्त से मिल कर अपनी समस्याओं से अगवत कराया. उपायुक्त ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर उन्हें आश्वस्त किया की शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने प्राप्त आवेदन को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के पास भेज कर समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. शिविर में कई विभागों के पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुन कर उसका निष्पादन किया. इस दौरान दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के लंबी गली निवासी दिव्यांग प्रह्लाद ठाकुर ने उपायुक्त से मिल कर बैट्री वाली व्हीलचेयर की मांग की. जिसके बाद उपायुक्त ने आश्वस्त कराया कि जिला में बैट्री वाली व्हीलचेयर आने के उपरांत पहले प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का काम करेंगे. इस कैंप कार्यालय में डीडीसी पलामू शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक सिंह, प्रखंड कार्यालय के मो शमीम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola