34 छात्राओं को मिली साइकिल, डीसी बोले- शिक्षा की राह आसान बनाने वाला है विकास का पहिया

Updated:
विज्ञापन

केजी स्कूल के छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करते हैं पलामू उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

पलामू के केजी बालिका उच्च विद्यालय में डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने 34 छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने शिक्षा को विकास का आधार बताया।

विज्ञापन

मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के सीएम उत्कृष्ट प्लस टू (केजी) बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कक्षा आठ में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की कुल 34 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया.

साइकिल से विद्यालय आने-जाने में होगी सुविधा

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से काफी संख्या में छात्राएं विद्यालय आती हैं. साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा की राह आसान बनेगी. उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास का पहिया है. इससे छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी.

छात्रवृत्ति योजनाओं की दी जानकारी

इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में पौधरोपण भी किया. उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्राएं अपने सपनों को साकार करने के साथ परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola