ePaper

Crime News: पलामू में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

Updated at : 22 Dec 2024 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के बाद हुसैनाबाद अस्पताल के बाहर जुटे स्थानीय लोग

हत्या के बाद हुसैनाबाद अस्पताल के बाहर जुटे स्थानीय लोग

Crime News: झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Crime News: हुसैनाबाद, पलामू-पलामू जिले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. अपराधियों की तलाश में पुलिस न सिर्फ वाहन जांच अभियान चला रही है, बल्कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

अपराधियों ने महिला के सिर में मारी गोली


झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद के जपला-देवरी मुख्य सड़क के स्वामी गैस गोदाम के पास दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने घटना अंजाम देने के बाद जपला-छतरपुर रोड की तरफ भाग निकले. मृतका का नाम पूजा कुमारी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों ने महिला को पहुंचाया अस्पताल


हत्या की वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पलामू की हुसैनाबाद पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चेकनाका पर वाहनों की जांच की. पुलिस सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि अपराधियों की गिरफ्त्तारी हो सके और पूरे मामले का खुलासा हो सके, लेकिन अब तक पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है.

Also Read: Koderma-Jamua Road Jam: युवक को बेरहमी से पीटने के विरोध में कोडरमा-जमुआ मेन रोड जाम

Also Read: बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ईंट -पत्थर से किया हमला

Also Read: Palamu News: एसडीओ सुलोचना मीणा ने की कड़ी कार्रवाई, छापा मारकर 2 लाख का अवैध पटाखा किया जब्त

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola