Jharkhand Crime News : पलामू के हुसैनाबाद में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 10 Dec 2022 10:17 PM
एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि दोनों नाबालिगों में से एक 16 वर्षीया किशोरी आरोपी के चंगुल से किसी तरह भागी और इस घटना की सूचना हुसैनाबाद थाना को दी. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखायी और आरोपी विभूति नारायण सिंह उर्फ गोल्डन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
Jharkhand Crime News: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी विभूति नारायण सिंह उर्फ गोल्डन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने दोनों नाबालिगों के साथ इस आरोपी के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की पुष्टि की है. दोनों नाबालिगों में से एक ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया.
नाबालिग ने थाना को दी सूचना
पलामू जिले में एक शख्स ने दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया है. एक पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखायी और आरोपी को धर दबोचा. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि दोनों नाबालिगों में से एक 16 वर्षीया किशोरी आरोपी के चंगुल से किसी तरह भागी और इस घटना की सूचना हुसैनाबाद थाना को दी. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखायी और आरोपी विभूति नारायण सिंह उर्फ गोल्डन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
मेडिकल चेकअप के लिए भेजी गयीं नाबालिग
दुष्कर्म का आरोपी विभूति नारायण सिंह उर्फ गोल्डन सिंह हैदरनगर के हेमजा गांव का निवासी है. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा दोनों पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है. पीड़ित किशोरी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. दोनों किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया है. इधर, आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










