ePaper

लेवी लेने पहुंचा भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 07 May 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
लेवी लेने पहुंचा भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

पलामू जिले के हुसैनाबाद पुलिस ने लेवी लेने पहुंचे भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. पलामू जिले के हुसैनाबाद पुलिस ने लेवी लेने पहुंचे भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उपेंद्र यादव के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, भाकपा माओवादी के दो पर्चे व मोबाइल फोन बरामद किया है. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव में मंगलवार की रात एक युवक लेवी लेने के लिए ईंट भट्टा के पास पहुंचा है. इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गयी. अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बलों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो देखा की ईंट भट्टा के समीप एक चबूतरे के पास एक युवक खड़ा था. जिसके दाहिना हाथ में प्लास्टर किया हुआ था, पुलिस को देखते ही वह युवक भागने लगा पुलिस के जवानों ने उसे धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना नाम उपेंद्र यादव बताया. वह कुरदाग गांव का रहनेवाला है. तलाशी के क्रम में पुलिस को उसके कमर से एक देसी कट्टा और पॉकेट से एक जिंदा कारतूस मिला. उसने बताया की भाकपा माओवादी का रीजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर वह ईंट भट्टे से लेवी लेने पहुंचा था. पुलिस ने बरामद सामानों को जब्त कर पकड़े गये युवक के खिलाफ 26 आर्म्स एक्ट और 17 सीएल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया. छापामारी अभियान में एसआइ बीरेंद्र मेहता, उमेश कुमार बैठा, हवालदार नवल किशोर प्रधान, जवान सुशील कुमार, विकास राम, अंजनी कुमार रजक, सुरेंद्र पाल, सैयद मोहम्मद हुसैन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola