Coronavirus Lockdown: एसपी ने हैदरनगर-मोहम्मदगंज में लॉकडाउन का जायजा लिया, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: एसपी ने  हैदरनगर-मोहम्मदगंज में लॉकडाउन का जायजा लिया, दिये कई निर्देश

एसपी अजय लिंडा ने हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज समेत कई इलाको में लॉकडाउन का जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान हैदरनगर और मोहम्मदगंज बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. हैदरनगर रेलवे गुमटी चौक, भाई बिगहा, बैंक रोड में भ्रमण के दौरान उन्होंने एसडीपीओ विजय कुमार व थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद को कई दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

हैदरनगर (पलामू) : एसपी अजय लिंडा ने हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज समेत कई इलाको में लॉकडाउन का जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान हैदरनगर और मोहम्मदगंज बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. हैदरनगर रेलवे गुमटी चौक, भाई बिगहा, बैंक रोड में भ्रमण के दौरान उन्होंने एसडीपीओ विजय कुमार व थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद को कई दिशा-निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें… हैदरनगर में राशन बांटने में गड़बड़ी करने वाले तीन डीलरों पर मामला दर्ज

उन्होंने थाना में चल रहे गरीबों, असहायों के भोजन पर भी चर्चा की. एसपी ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित करने में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आम लोगों को जागरूक करने का काम भी पुलिस पदाधिकारी करें.

उन्होंने मोहम्मदगंज के भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी अमरदीप को भी निर्देश दिये. एसपी ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहनों की आवाजाही किसी कीमत पर नहीं होने देने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि अनावश्यक बाइक व अन्य वाहन से घूमने वाले लोगों के वाहन को जब्त करें. उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. एसपी के साथ एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, एसआई निर्भय कुमार के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola