बार व बेंच के बीच आपसी समन्वय होना जरूरी : पीडीजे

Updated:
विज्ञापन
बार व बेंच के बीच आपसी समन्वय होना जरूरी : पीडीजे

सोमवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय में स्वागत समारोह हुआ.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सोमवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय में स्वागत समारोह हुआ. संघ के सदस्यों ने पलामू के नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय का स्वागत किया. समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने की. संचालन महासचिव अजय कुमार पांडेय ने किया. संघ के पदाधिकारियों ने पीडीजे को बुके देकर स्वागत किया. मौके पर सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार कमल प्रकाश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव मौजूद थे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने अधिवक्ताओं के बीच अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर पीड़ित परिवार को सुलभ न्याय दिलाना है. सामूहिक प्रयास से ही यह संभव होगा. पीडीजे ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच आपसी समन्वय होना आवश्यक है. उनका प्रयास रहेगा कि बार एवं बेंच के बीच बेहतर वातावरण तैयार हो. उन्होंने अधिवक्ताओं को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम तिवारी, गिरिजा प्रसाद सिंह, नंदलाल सिंह, संघ के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, जयकिशोर पाठक, देव कुमार शुक्ला, नितिन कुमार पांडेय, संतोष तिवारी, संजय कुमार पांडेय, धीरज दुबे, ललित शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अखिलेश चंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, केडी सिंह, दिवाकर दुबे, बैकुंठ दुबे, शौकत अली खान, अच्युतानंद अखौरी, केदार नाथ तिवारी, शिवकुमार तिवारी, राजेश दुबे, अनुज त्रिपाठी, जमाल अहमद, उम्मत रसूल सहित कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola