1129 करोड़ से बनी शंखा-खजूरी फोरलेन सड़क निर्माण पूरा

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
1129 करोड़ से बनी शंखा-खजूरी फोरलेन सड़क निर्माण पूरा

पलामू संसदीय क्षेत्र को आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिलने जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू संसदीय क्षेत्र को आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. शंखा से खजूरी तक 22.73 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. इस सड़क का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे. सड़क निर्माण पर कुल 1129.48 करोड़ रुपये की लागत आयी है. यह सड़क रांची से वाराणसी को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है. पहले इस राजमार्ग को नेशनल हाइवे-75 के नाम से जाना जाता था, जिसे अब नेशनल हाइवे-39 कहा जा रहा है. इस सड़क को गढ़वा बाइपास के नाम से भी जाना जाता है. छह चरणों में बन रही NH-39 की विस्तृत जानकारी पलामू सांसद वी.डी. राम ने मंगलवार को शांतिपुरी स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एनएच-39 का निर्माण छह चरणों में किया जा रहा है। इनमें से पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है: पहला चरण – रांची से कुडू (पूरा) दूसरा चरण – शंखा से खजूरी (22.73 किमी पूरा) आगामी चरणों का विवरण: तीसरा चरण : कुडू से उदयपुरा (38.60 किमी) लागत: ₹1274.82 करोड़ निर्माण शुरू: सितंबर 2025 चौथा चरण : उदयपुरा से भोगु (49.94 किमी) लागत: 1436.80 करोड़ निर्माण पूर्ण: अक्टूबर 2026 पांचवां चरण – भोगु से शंखा (49.33 किमी) लागत: 1517.87 करोड़ लक्ष्य: नौ नवंबर 2025 छठा चरण – खजूरी से विंडमगंज (41.06 किमी) लागत: 1436.49 करोड़ पूर्णता लक्ष्य: 15 सितंबर 2025 जाम से मिलेगी राहत गढ़वा बाइपास (शंखा-खजूरी) सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम हो जायेगा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि यह परियोजना सांसद वीडी राम के प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य फोरलेन सड़क परियोजनाओं पर भी तेज़ी से काम चल रहा है. प्रेस वार्ता में शिवकुमार मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार सिंह, विजय ओझा समेत अन्य नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola