नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का फूटा आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का फूटा आक्रोश

कांग्रेसियों ने किया भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन मेदिनीनगर. नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा की गयी कार्रवाई से कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है. केंद्रीय व प्रदेश कमेटी के निर्देश के आलोक में कांग्रेसियों ने ईडी की कार्रवाई पर विरोध जताया. गुरुवार को पलामू के कांग्रेसियों ने निमिया स्थित भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष विमला कुमारी कर रही थी. कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा के तानाशाही व ईडी के विरोध में नारेबाजी की. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ संवैधानिक संस्था ईडी का दुरुपयोग कर रही है. नेशनल हेराल्ड प्रकरण में बगैर एफआईआर दर्ज कराये बिना ईडी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. केंद्र सरकार के द्वारा विपक्ष की आवाज़ को दबाने का यह प्रयास है. पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाकर भाजपा उन्हें डराने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई है. विरोध प्रदर्शन में सत्यानंद दुबे, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव,अलख निरंजन चौबे,सुरेश पाठक,मिथिलेश सिंह,गोपाल पासवान,रविन्द्र तिवारी,गोपाल त्रिपाठी, गोपाल सिंह,रंजन दुबे,अनिल सिंह,धनंजय पाठक,रामानंद पांडेय,मुन्ना खान,मो.शेरखान,जितेंद्र कमलापुरी,तेजू साव,रिज़वान खान, मुख़्तार अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola