आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया

आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

मेदिनीनगर. बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शहरी क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान हमीदगंज वन, थ्री, न्यू एरिया हमीदगंज, सिंगरा खुर्द, सिंगरा कला सहित अन्य मुहल्लों के आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थिति का जायजा लिया गया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बोर्ड नहीं लगाया गया है. उन्होंने कहा कि जब बोर्ड नहीं लगा है तो लोगों को कैसे पता चलेगा कि यहां केंद्र संचालित हो रहा है. आयुक्त ने इसे घोर लापरवाही बताया और सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर मानक के अनुरूप बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्थिति काफी कम पाया गयी. आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीपीओ,सेविका व सहायिका को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola