पाटन में कमांडर जिप पलटी, बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
पाटन में कमांडर जिप पलटी, बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

थाना क्षेत्र के कुंदरी-बैदाकला मुख्य मार्ग पर कुंवरबांध के समीप बिजली के खंभ से टकरा कर कमांडर जीप पलट गयी.

विज्ञापन

पाटन. थाना क्षेत्र के कुंदरी-बैदाकला मुख्य मार्ग पर कुंवरबांध के समीप बिजली के खंभ से टकरा कर कमांडर जीप पलट गयी. यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 9.45 बजे की बतायी जाती है. इस घटना में कमांडर जीप पर सवार 70 वर्षीय मुसाफिर साव की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया. बताया जाता है कि चालक व मृतक दोनों रिश्ते में नाती-नाना थे. मृतक लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया का रहनेवाला था. जानकारी के मुताबिक वह पंडवा थाना क्षेत्र के लामीपतरा से अपने नाती के साथ सिरमा रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहा था. कमांडर जिप जैसे ही कुंवरबांध पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गयी. सूचना मिलने बाद पाटन थाना के पुअनि आनंद राम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशा में धुत था. गाड़ी पुल पर जंप किया और अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी. कमांडर जीप लामीपतरा की बतायी जाती है. लोगों का कहना है कि जीप के पीछे एक ऑटो परीक्षार्थियों को लेकर कुंवरबांध स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रही थी. इधर घटना जानकारी मिलने पर पाटन पश्चिमी के जिप सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. घटना पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि बैदाकला से कुंदरी तक की सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गयी. सड़क का निर्माण प्राक्कलन के मुताबिक नहीं कराया गया है. पुल की ऊंचाई सड़क से अधिक है. पुल के पास कोई भी गाड़ी जंप करती है. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola