प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार को अड्डा नहीं बनने दें : विधायक

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार को अड्डा नहीं बनने दें : विधायक

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन के तहत बुधवार को धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया.

विज्ञापन

नावा बाजार. झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन के तहत बुधवार को धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार सकारात्मक सोच के साथ राज्य की जनता के लिए रोटी, कपड़ा व मकान मुहैया करा रही है. जरूरतमंद इस योजना से वंचित न हो, इसलिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों को चिह्नित कर आवास उपलब्ध करायें. विधानसभा क्षेत्र के किसी भी प्रखंड में भ्रष्टाचार का मामला नहीं आना चाहिए. प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनें, इसका ध्यान रहे. विधायक ने बीडीओ व सीओ को स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीबों को किसी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए. प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर जरूरतमंदों का काम प्राथमिकता के आधार पर करें. विधायक श्री सिंह ने कहा कि नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में महिला उच्च विद्यालय व एफसीआइ गोदाम बनवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. मौके पर बीडीओ रेणु बाला, अंचलाधिकारी शैलेश कुमार, उपप्रमुख मीर खुर्शीद आलम, राजद के वरिष्ठ नेता जमालुद्दीन खां, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, पूर्व जिला पार्षद अनुज राम, विधायक मीडिया प्रतिनिधि हरिनाथ चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया रछेया यादव, प्रधान सहायक सुधीर कुमार, अशोक प्रजापति, मीर आरिज आलम, प्रदीप यादव, बिरजू प्रसाद यादव, मोहम्मद वारिस, डीलर- गोरख नाथ पांडेय, मनोज प्रसाद, मदन रवि, नरेश सिंह, संजय रवि, धनंजय यादव, लड्डू गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, दामोदर गुप्ता, केदार रवि, मनोज रवि, सुदामा प्रसाद, मुकेश कुमार यादव, डॉ योगेंद्र सिंह, संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola